Breaking: भारतीय सेना का ड्रोन पाकिस्तान में गिरा

Desk. भारतीय सेना का एक सामरिक ड्रोन शुक्रवार को अनजाने में जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर पाकिस्तान में चला गया। पाकिस्तानी सेना ने कथित तौर पर ड्रोन बरामद किया है। हालांकि न्यूज 22स्कोप इसकी पुष्टि नहीं करता है।

भारतीय सेना का ड्रोन पाकिस्तान में गिरा

दरअसल, अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट की है कि भारतीय सेना का एक सामरिक ड्रोन शुक्रवार को अनजाने में जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर पाकिस्तान में गिर गया। पाकिस्तानी सेना ने कथित तौर पर ड्रोन बरामद किया। घटना सुबह 9:30 बजे की है।

रिपोर्ट के अनुसार, जब यह घटना घटी तब सेना का ड्रोन नियमित निगरानी मिशन में लगा हुआ था। भारतीय सेना स्थिति से निपटने के लिए सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर की वार्ता के लिए पाकिस्तानी सेना के साथ जुड़ने की संभावना है।

बता दें कि, दो दिन पहले ही भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लड़ाकू विमान को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा था। इसके परिणामस्वरूप राजस्थान के जैसलमेर जिले में पोखरण फायरिंग रेंज के पास अनजाने में एक “एयर स्टोर” रिलीज हो गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छोड़ा गया ऑब्जेक्ट एक अभ्यास बम था, जिसका उद्देश्य निर्दिष्ट लक्ष्यों पर बम गिराने का अभ्यास करना था। इस दौरान अभ्यास बम एक खुले क्षेत्र में गिरा, जिससे विस्फोट हुआ और पाकिस्तान सीमा के पास प्रभाव स्थल पर एक गड्ढा बन गया था। हालांकि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली। हालांकि तकनीकी समस्या के कारणों का पता करने के लिए जांच शुरू की गई है।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...