जम्मू-कश्मीर: 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम, उरी की तर्ज पर परगल सेना कैंप घुस रहे दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर दो आतंकी ढेर – सेना के तीन जवान शहीद

राजौरी : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है.

सेना के जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है.

बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए हैं.

आतंकी राजौरी में आर्मी के कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे थे.

यह भी बताया जा रहा है कि सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) जारी है.

इससे पहले कहा गया था कि मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान घायल हुए हैं.

जम्मू-कश्मीर दो आतंकी ढेर – सेना के 5 जवान घायल

इससे पहले जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया,

”राजौरी के दरहाल इलाके परगल स्थित सेना कैंप की बाड़ किसी ने पार करने की कोशिश की थी,

इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं. दारहल थाने से छह किलोमीटर दूर तक अतिरिक्त दल भेजे गए हैं. दो आतंकवादी मारे गए और सेना के 5 जवान घायल हुए हैं.”

आतंकियों के नापाक मंसूबों पर फेरा पानी

आतंकी संगठन स्वतंत्रता दिवस से पहले लगातार देश को दहलाने के लिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हैं और भारतीय सुरक्षा बल डटकर आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं. राजौरी में सेना के कैंप में आतंकी घुसपैठ की कोशिश उरी हमले की याद दिलाती है.

18 सितंबर 2016 को भारतीय जवानों पर किया था हमला

बता दें कि इसी तर्ज पर आतंकियों ने 18 सितंबर 2016 को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय में घुसकर सो रहे भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था. आतंकियों ने सो रहे जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी और 17 हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया था. इस आतंकी हमले में सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे. आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के बताए गए थे. करीब छह घंटे तक चली मुठभेड़ में भारतीय सेना ने चारों आतंकियों को ढेर कर दिया था. 20 वर्षों में भारतीय सेना पर हुआ यह सबसे बड़ा हमला था. इसके दस दिन बाद भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर की दरमियानी रात को पूरी योजना के साथ पीओके में तीन किलोमीटर अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकाने तबाह कर दिए थे.

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...