BREAKING: दिल्ली में बीबीसी के दफ्तर में आईटी का सर्वे

दिल्ली स्थित दफ्तर के कर्मचारियों के फोन जब्त

DELHI : बीबीसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. दिल्ली -मुम्बई स्थित कार्यालय पर आयकर विभाग आईटी की सर्वे जारी है. दिल्ली स्थित कार्यालय में सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं. बताया जा रहा है कि कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कह दिया गया है.

jairam tweet 22Scope News

लंदन स्थित BBC कार्यालय को दी गई जानकारी

बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं. सूत्रों के मुताबिक, सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं. बताया जा रहा है कि कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कह दिया गया है. इस सर्वे की जानकारी लंदन स्थित बीबीसी कार्यालय को दी गई है. हालांकि, अभी तक इनकम टैक्स विभाग की ओर से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

‘कांग्रेस ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन से जोड़ा है’

उधर, कांग्रेस ने आईटी की इस कार्रवाई को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन से जोड़ा है. कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया. अब बीबीसी पर आईटी का सर्वे किया जा रहा है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि अभी जहां जेपीसी की मांग कर रहे हैं. वहीं सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी है.

Patna Nagar Nigam Notice: आवासीय मकानों में कारोबार पर जारी नोटिस...

Patna Nagar Nigam Notice: पटना नगर निगम की ओर से आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के मामले में मुख्यमंत्री...

Hunterganj Ganja Smuggling News: चतरा में गांजा-शराब का बड़ा खेल! कार...

Hunterganj Ganja Smuggling News: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चतरा एसपी...

Bihar Government के 100 Days का होगा तेज प्रचार, श्रवण कुमार...

बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों और जनहित योजनाओं का प्रचार तेज होगा। मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया और सोशल मीडिया पर नियमित...