Commercial Advertisment

PM पर BBC की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री को लेकर DU में हंगामा

एनएसयूआई और दूसरे छात्र संगठनों ने की थी स्क्रीनिंग की घोषणा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं दी है डॉक्यूमेंट्री दिखाने की इजाजत

आर्ट्स फैकल्टी के बाहर धारा 144 लागू, हिरासत में कई छात्र

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जेएनयू से उठा विवाद थमता नहीं दिख रहा है. जेएनयू औऱ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी इसको लेकर खूब हंगामा हुआ. इसके बाद आर्ट्स फैकल्टी में छात्रों के जमा होने पर रोक लगा दी गई है. आर्ट्स फैकल्टी के बाहर धारा 144 लगा दी गई है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में भी ले लिया है.

पुलिस ने की कार्रवाई

कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई और दूसरे कई छात्र संगठनों की ओर से विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी के बाहर शाम चार बजे प्रधानमंत्री पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग की घोषणा की गई थी. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसकी इजाजत नहीं दी गई, लेकिन फिर भी छात्र नहीं माने और भीड़ जमा होना शुरू हो गई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

du1 22Scope News

विवादों में है बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री

बीबीसी की ये डॉक्यूमेंट्री काफी विवादों में है. बीबीसी पर गलत इरादे के साथ गलत तथ्य पेश करने के आरोप लग रहे हैं. लेकिन प्रतिबंध के बावजूद कई विपक्षी पार्टियों के छात्र संगठन इसकी स्क्रीनिंग पर अड़े हैं.

विपक्षी दलों से जुड़े छात्र संगठनों ने की थी स्क्रीनिंग की कोशिश

शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में अंबेडकर विश्वविद्यालय में भी प्रदर्शन की घोषणा की गई थी. वामपंथी छात्र संगठन आइसा की ओर प्रदर्शन की घोषणा की गई थी. इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से अंबेडकर विश्वविद्यालय की बिजली काट दी गई.

इससे पहले डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में भी काफी हंगामा हुआ था. दोनों ही जगहों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी थी लेकिन इसके बावजूद विपक्षी दलों से जुड़े छात्र संगठनों की ओऱ से स्क्रीनिंग की कोशिश की गई. जेएनयू में छात्रों के दो गुटों में झड़प की भी खबर आई. वहीं जामिया मिल्लिया में पुलिस को दखल देना पड़ा.

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...