Breaking : जाप का कांग्रेस में होगा विलय, पप्पू पूर्णिया से लड़ेंगे चुनाव

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जन अधिकारी पार्टी (JAAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय होगा। साथ ही वह पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, दोपहर 3.30 बजे जाप का कांग्रेस में विलय होगा।

सूत्र का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी से सलाह के बाद विलय पर फैसला लिया गया है। कहा जा रहा है कि पप्पू यादव इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार हो सकते हैं। बता दें कल यानी मंगलवार की रात वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी।

वहीं पप्पू यादव का बयान भी सामने आ गया है। पप्पू ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के आशीर्वाद के बाद जाप का कांग्रेस में विलय हो रहा है। आज एआईसीसी जाएंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और मैं दोनों मिलकर सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में हराएंगे।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...

Bhagalpur Corona Suspected Patient: भागलपुर में कोरोना संदिग्ध युवक की हालत...

Bhagalpur Corona Suspected Patient, भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) मायागंज में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध एक 35 वर्षीय युवक को गंभीर...

Bihar Student Credit Card: छात्रों को बड़ी राहत, 4 लाख तक...

Bihar Student Credit Card: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया...