Breaking : कंगना रणौत ने अपनी फिल्म इमरजेंसी का पहला गाना रिलीज किया – ‘सिंहासन खाली करो…’

डिजीटल डेस्क : Breaking – कंगना रणौत ने अपनी फिल्म इमरजेंसी का पहला गाना रिलीज किया – ‘सिंहासन खाली करो…’। हिमाचल प्रदेश से अब भाजपा सांसद और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कंगना रणौत ने सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ का पहला गाना रिलीज कर दिया है।

सोमवार को रिलीज हुए इस गाने के बोले हैं – ‘सिंहासन खाली करो…’। ये गाना देशभक्ति और संघर्ष की भावना को दर्शाता है। इस फिल्म में कंगना खुद लीड रोल में हैं और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं।  यह फिल्म कंगना द्वारा निर्देशित और अभिनीत है ।

स्व. इंदिरा गांधी की भूमिका में कंगना रणौत
स्व. इंदिरा गांधी की भूमिका में कंगना रणौत

‘इमरजेंसी‘ फिल्म के थीम पर है गाना ‘सिंहासन खाली करो…‘

सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस बाबत अपने विचार भी साझा किए हैं। बताया है कि गाना ‘सिंहासन खाली करो…’ गाना उनकी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ के थीम पर ही केंद्रित है। उनकी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज के नजदीक पहुंच गई है।

‘सिंहासन खाली करो…’ गाने में देश के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को दर्शाया गया है। गाने के बोल में एक तरफ जहां आजादी के लिए संघर्ष की भावना झलकती है तोवहीं दूसरी ओर इसमें सत्ता के खिलाफ उठ खड़े होने का संदेश भी छिपा हुआ है। यह फिल्म भारत के आपातकालीन काल की घटनाओं पर आधारित है।

सोमवार को रिलीज हुए गाने के माध्यम से फिल्म में इंदिरा गांधी के राजनीतिक सफर और उस दौर की चुनौतियों को बखूबी दिखाया गया है।

स्व. इंदिरा गांधी की भूमिका में कंगना रणौत

इंस्टाग्राम पर कंगना ने फिल्म ‘इमरजेंसी‘ पर शेयर किया पोस्ट

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ के गाने को रिलीज करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘जब अडिग अत्याचार का सामना अटल विद्रोह से होता है, तो  सिंहासन खाली करो की गूंज एंथम बन जाती है’।

रिलीज हुए गाने के बारे में भी कंगना ने कई जानकारियां साझा की हैं।  गाने के बोल बदलाव और सत्ता त्याग की मांग करते हैं जो आपातकाल के दौरान जनता की अशांति को प्रतिध्वनित करते हैं। सिंहासन खाली करो को उदित नारायण, नक्श अजीज और नकुल अभ्यंकर ने गाया है। वहीं, मनोज मुंतशिर ने लिरिक्स लिखे हैं।

स्व. इंदिरा गांधी की भूमिका में कंगना रणौत
स्व. इंदिरा गांधी की भूमिका में कंगना रणौत

कंगना रणौत ने खुद किया है  ‘इमरजेंसी‘ का निर्देशन, 6 सितंबर को होगी रिलीज

सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना की ओर से अपनी आने वाली फिल्म को लेकर कई अन्य अहम जानकारियां भी साझा की गई हैं। उन्होंने लिखा है कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो भारतीय इतिहास के आपातकाल पर आधारित है। फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है।

फिल्म में एक्टिंग के साथ साथ कंगना रनौत ने इसका निर्देशन भी किया है। इसके अलावा वो सह-निर्माता भी हैं। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन और महिमा चौधरी भी अहम किरदारों में शामिल हैं। फिल्म कुछ दिनों बाद 6 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...