घर वापसी : जनसुराज छोड़ शंकर स्वरूप ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलायी सदस्यता

पटना : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय स्थित सदाकत आश्रम में आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष जनसुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर स्वरूप राम अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए इसे कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास की ‘घर वापसी; बताया। शंकर स्वरूप राम, कांग्रेस के पूर्व सांसद स्व. रामस्वरूप राम के पुत्र हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी से मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रहे थे। वे गया जिले से आते हैं और लंबे समय से सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।

शंकर स्वरूप राम के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस संगठन व मजबूत होगा और उनके अनुभव का लाभ संगठन और जनता को मिलेगा – राजेश राम

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि शंकर स्वरूप राम के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा और उनके अनुभव का लाभ संगठन और जनता को मिलेगा। वहीं कांग्रेस में शामिल होते हुए शंकर स्वरूप राम ने कहा मैं हमेशा से कांग्रेसी रहा हूं। हमारी सोच और विचारधारा कांग्रेस पार्टी जैसी है और आगे भी भविष्य में कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, असित नाथ तिवारी, मिन्नत रहमानी और विवेक भटनागर सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Shankar Swaroop Ram 1 22Scope News

यह भी पढ़े : राज्यसभा के बाद विधान परिषद् की 9 सीटों के लिए होगी जंग! NDA-INDIA में कौन किस पर भारी?

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...