Gumla में पेड़ में लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव,हत्या या आत्महत्या…पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी

Gumla: झारखंड के Gumla जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। Gumla के कामडारा थाना क्षेत्र नें प्रेमी युगल की शव बरामद की गई है। बता दें बीते कुछ दिनों से युवती गायब थी,और आज अचानक प्रेमी के साथ पेड़ पर लटकी हुई दोनों के शव बरामद हुए हैं। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More: श्रम संसाधन विभाग की ओर से आज से 19 मार्च तक मुजफ्फरपुर जिला के विभिन्न प्रखंड परिसर में प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी की बहाली शुरू…

परिजनों ने दी जानकारी

इस मामले में की जानकारी देते हुए मृतका के परिजनों ने बताया कि  21 फरवरी को युवती मैट्रिक परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं आज आकरा गबरी टोली के पास तालाब किनारे पक्की सड़क के समीप पेड़ दोनों के शव लटके पाए गए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।

प्रेमी युगल की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं अब पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है कि ये आत्महत्या हैया फिर साजिश के तहत इनकी हत्या की गई है क्योंकि युवती अकेले घर से निकली थी लेकिन दोनों के शव साथ मिलने से अब संदेह बढ़ गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले कि जांच की छानबीन की जा रही है अभी कई जानकारियां सामने आने बाकी है।

 

 

Koderma Love Story: प्रेमी से बिछड़ने पर नाबालिग का हाई वोल्टेज...

 कोडरमा में प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर युवती ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घंटों हाई...

Dhanbad News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का निधन, पूर्व...

 धनबाद के विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का रांची के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से...

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...