Breaking : बीजेपी का दामन थामते ही लोबिन का बड़ा बयान-यह सरकार बाहर के लोगों का वोट बैंक बनाना चाहती है और…

Breaking 

Ranchi : बीजेपी में शामिल होने के बाद लोबिन ने कहा कि मैं बहुत मजबूत महसूस कर रहा हूं क्योंकि आप सभी लोग जानते हैं कि मैं बचपन से 2024 तक शुरू से झारखंड मुक्ति मोर्चा में रहकर झारखंड मुक्ति मोर्चा को संवारने और सजाने का काम किया था। मैं वफादारी के साथ झारखंड के मोर्चे को आगे बढ़ाने का काम किया। झारखंड के मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन जिन्होंने उंगली पड़कर राजनीति सिखाया है।

Breaking : शिबू सोरेन ने सिखाया जहां कोई गलत हो वहां अपनी बात रखना

Breaking : बीजेपी में शामिल हुए लोबिन
Breaking : बीजेपी में शामिल हुए लोबिन

शिबू सोरेन ने हमेशा कहा कि जहां कोई गलत हो वहां अपनी बात रखना। चंपई सोरेन और हमने शुरू से झारखंड मुक्ति मोर्चा को एक लक्ष्य तक पहुंचाने का संकल्प लिया था। शिबू सोरेन का वर्तमान स्थिति है वह सभी लोग जान रहे हैं…लेकिन हम लोगों ने हेमंत सोरेन पर विश्वास किया था उसका चुनावी एजेंडा जो था हम लोगों के साथ-साथ पूरे झारखंड के लोगों ने विश्वास किया था।शिबू सोरेन के समय जो तीर धनुष में जो दम था वह अब नहीं है।

Breaking : बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है

यह सरकार बाहर के लोगों का वोट बैंक बनाना चाहती है और वोट बैंक बनकर अभी तक रखा गया है। बहुत जगह आदिवासियों के जमीन पर बांग्लादेश घुसपैठी जमीन को लेकर जबरदस्ती कर रहे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठ कई तरह के काम कर रहे हैं लेकिन सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। गुरुजी ने झारखंड को सीता था लेकिन अब वह दुर्गती भी वह देख रहे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठी आदिवासी बहनों के साथ शादी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी का दामन थामते ही लोबिन का बड़ा बयान-यह सरकार बाहर के लोगों का वोट बैंक बनाना चाहती है और… 

अगर इस तरीके से नजरअंदाज किया जाएगा तो धीरे-धीरे झारखंड में आदिवासी खत्म हो जाएंगे। झारखंड बचने वाला नहीं है इसलिए हमने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए यह कदम उठाया है। और इस झारखंड को कैसे आगे बढ़ाएंगे आदिवासियों को कैसे हक और अधिकार दिलाएंगे इस पर हम सभी लोग मिलकर काम करेंगे और झारखंड को बचाने का काम करेंगे यहां के आदिवासी मूलवासी को बचाने का काम करेंगे।

 

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...