Breaking : ममता बनर्जी के भाई बंगाल हाकी एसोसिएशन अध्यक्ष पद से हटाए गए

डिजीटल डेस्क : Breakingममता बनर्जी के भाई बंगाल हाकी एसोसिएशन अध्यक्ष पद से हटाए गए । आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की घटना के बाद से ही लगातार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उनकी सरकार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जनाक्रोश और जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार एक के बाद एक कड़े कदम उठा रही हैं।

अब रविवार को नया मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई स्वप्न बंदोपाध्याय उर्फ बाबुन को बंगाल हाकी एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

दमकल मंत्री सुजीत बसु बने बंगाल हाकी एसोसिएशन अध्यक्ष

इस हैरतअंगेज घटनाक्रम में ट्विस्ट बस इतना ही नहीं है। बंगाल हाकी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष की भी तत्काल प्रभाव से तैनाती कर दी गई है। पश्चिम बंगाल के दमकल मंत्री सुजीत बसु को बंगाल हाकी एसोसिएशन का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

इसकी बाकायदा घोषणा भी कर दी गई है। बाबुन उर्फ स्वप्न बंदोपाध्याय 12 सालों से इसी पद पर बने हुए थे। वर्ष 2012 में बाबुन उर्फ स्वप्न बंदोपाध्याय पहली बार बंगाल हाकी एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

अचानक 12 साल बाद उन्हें बिना किसी सूचना के ही पद से हटाने का फैसला लिया जाना सभी को चौंकाने वाला है। बंगाल हाकी एसोसिएशन में अचानक इस रद्दोबदल ने सभी को अचंभित कर दिया है। साथ ही तमाम सवाल उभरे हैं।

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...