Tuesday, July 15, 2025

Related Posts

Breaking : कई IAS अधिकारियों का तबादला, चंद्रशेखर सिंह फिर बने पटना के DM

पटना : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से एक बड़ी खबर आ रही है। कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। चंद्रशेखर सिंह फिर पटना के डीएम बनाए गए हैं। वहीं पटना के मौजूदा डीएम शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ निर्माण निगम में एमडी बनाया गया है। वे पथ निर्माण विभाग में विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौंटे हिमांशू शर्मा को जिविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

Breaking : कई IAS अधिकारियों का तबादला, चंद्रशेखर सिंह फिर बने पटना के DM

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एक और अधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वे ब्रेडा और बिहार राज्य संचरण कंपनी के एमडी के भी चार्ज में रहेंगे। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के एमडी आदित्य प्रकाश को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़े : Breaking : फिर चली तबादला एक्सप्रेस

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट