Breaking : मोदी सरकार की बिहार के साथ झारखंड को साझा सौगात – गंगा नदी पर बनेगा नया पुल, विक्रमशिला और कटरिया के रेल लाइन मंजूर

डिजीटल डेस्क : Breaking – मोदी सरकार की बिहार के साथ झारखंड को साझा सौगात – गंगा नदी पर बनेगा नया पुल, विक्रमशिला और कटरिया के रेल लाइन को मंजूरी। केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने भले झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार के विशेष पैकेज आम बजट 2024 में प्राविधान किया लेकिन उसे अमलीजामा पहनाने के क्रम में झारखंड की जनता और अर्थव्यवस्था को भी सीधा लाभ पहुंचाने की पहल की है। इसी क्रम में शुक्रवार को अनिश्चितकाल के स्थगित हुए संसद के दोनों सदनों के मानसून सत्र में पारित रेल बजट झारखंड के राजमहल के लिए अहम रहा। इसमें विक्रशिला और कटरिया के बीच रेल लाइन को मंजूरी देने के साथ ही गंगा नदी पर नया पुल बनाने को भी स्वीकृति दी गई जिससे बिहार के साथ ही झारखंड को भी सीधा लाभ होगा।

 परियोजना साकार होते ही झारखंड के राजमहल को मिलेगा रेल परिवहन का लाभ

मोदी सरकार की ओर प्रस्तावित इस परियोजना को संसद से मिली मंजूरी के बाद जल्द ही काम शुरू होने के संकेत हैं। माना जा रहा है कि विक्रमशिला-कटरिया रेल पुल और नई रेल लाइन परियोजना से उत्तरी बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर क्षेत्र और दक्षिण बिहार के साथ ही सीधे तौर पर झारखंड और ओडिशा में रेल यातायात को नई गति मिलेगी। विशेष रूप से झारखंड राज्य के राजमहल कोल परियोजना से निकलने वाले कोयला का परिवहन पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आसानी से हो सकेगा। बता दें कि संपन्न हुए मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने 24,657 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित लागत के साथ रेल मंत्रालय की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी। उसी क्रम में विक्रमशिला-कटरिया रेल पुल परियोजना शामिल है लेकिन इस बारे में विस्तार से खुलकर चर्चा ही नहीं हो पाई।

विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन से बिहार-झारखंड का सफर होगा आसान

नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से मानसून सत्र में संसद से मंजूर कराई गई रेल परियोजनाओं में से विक्रमशिला-कटरिया रेल परियोजना से बिहार और झारखंड आना-जाना आसान होगा। इस योजना के तहत भागलपुर की तरफ बटेश्वर स्थान से गंगा नदी के दूसरी ओर नवगछिया के कटरिया तक नई रेल लाइन बनेगी। गंगा नदी पर पुल बनने से इलाके में विकास की गतिविधियों में भी तेजी आएगी। परियोजना की प्रस्तावना में कहा गया है कि विक्रमशिला-कटरिया परियोजना से बिहार-झारखंड आना-जाना सुगम हो जाएगा। इस परियोजना में भागलपुर की तरफ बटेश्वर स्थान से गंगा नदी के दूसरी ओर नवगछिया के कटरिया तक नई रेल लाइन बनेगी। इससे गंगा के दोनों किनारे जुड़ जाएंगे। बिहार के सीमांचल के जिले पूर्णिया-कटिहार, अररिया और किशनगंज तक रेल रे सफर करना आसान हो जाएगा।

गंगा नदी पर बनेगा 2.44 किमी मेगा पुल,  2030-31 तक पूरी होगी परियोजना

नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने इस परियोजना के तहत भागलपुर में गंगा पर प्रस्तावित विक्रमशिला-कटरिया रेल पुल परियोजना के लिए 2549.17 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। योजना में 2.44 किलोमीटर लंबे मुख्य ब्रिज के साथ रेल परियोजना 26.23 किलोमीटर लंबी होगी। विक्रमशिला स्टेशन भागलपुर-साहेबगंज लाइन पर स्थित है और कटरिया स्टेशन कटिहार-बरौनी लाइन पर स्थित है। बिहार में गंगा नदी बक्सर से राजमहल तक करीबी 450 किलोमीटर की लंबाई में बहती है। अभी इतनी लंबाई वाले मार्ग में गंगा नदी पर सिर्फ तीन रेल पुल हैं। संसद में मंजूर हुई नई परियोजना से गंगा नदी पर एक नये मेगा पुल का निर्माण होना तय हो गया है। संसद को इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि परियोजना को वर्ष 20030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...