Breaking : NTPC पदाधिकारी कुमार गौरव हत्याकांड पर एसआईटी का गठन, डीजीपी ने की समीक्षा…

Breaking

Hazaribagh : एनटीपीसी के पदाधिकारी कुमार गौरव हत्याकांड के उद्वेदन को लेकर एसआईटी (NTPC) टीम का गठन किया गया है. एसआईटी की टीम एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में गठित की गई है. इस बात की जानकारी हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने दिया है. इस संदर्भ में कटकमदाग थाना काण्ड सं0-47/25, दिनांक-08.03.2025, धारा-103 (1)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत 02 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध काण्ड दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Attack on Sita Soren : हमले के बाद सीता सोरेन ने बता दिया, इस वजह से की जान से मारने की कोशिश… 

कड़ी जांच में जुट गई पुलिस-एसपी

हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि घटना के बाद मृतक के परिजनों और एनटीपीसी के पदाधिकारी तथा कर्मियों ने मृतक का किसी भी व्यक्ति से पूर्व में कोई विवाद नहीं होने की बात और किसी भी प्रकार की धमकी मिलने की बात की पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : सब्जी लोड वाहन और बाईक में आमने-सामने भयंकर टक्कर… 

पुलिस घटनास्थल से संबधित सभी संभावित मार्ग पर लगे सीसीटीवी का फूटेज प्राप्त कर अपराधियों के आने और जाने से संबंधित साक्ष्य एकत्रित कर ली गई हैं. काण्ड के उदभेदन और अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर तकनीकि साक्ष्य प्राप्त कर संभावित स्थलों पर छापामारी की जा रही है. इस घटना से संबंधित संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है.

डीजीपी ने अनुसंधान सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

इस मामलें में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी एस माइकल राज हजारीबाग एसपी और एसआईटी के सदस्यों के साथ घटनास्थल एवं विभिन्न आने-जाने वाले मार्ग को जायजा लिया. आईजीएस माइकल राज ने जल्द से जल्द घटना का उद्वेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी निर्गत किया है. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने काण्ड का समीक्षा किया है. समीक्षोपरान्त घटना से संबंधित सभी बिन्दुओं पर गहनता पूर्वक अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिये हैं.

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : अफीम की तस्करी से ठीक पहले धराए तीन शातिर अपराधी, देशी पिस्टल सहित… 

बताते चलें कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक पर कुमार गौरव, डीजीएम (डिस्पैच) केरेडारी कोल परियोजना, एनटीपीसी को शनिवार के सुबह करीब 09.30 बजे अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार दिया गया था. जिसके बाद आरोग्यम अस्पताल, हजारीबाग में ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...