दरभंगा में दो समुदायों में झड़प, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए…

दरभंगा: दरभंगा में रविवार की रात अचानक दो समुदाय में हिंसक झड़प हो गई जिसमें 6 व्यक्ति घायल हो गये। घटना की सूचना के बाद आनन फानन में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया वहीं पुलिस ने 41 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के पोहद्दी गांव की है जहां रविवार की रात दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों समुदायों के बीच जम कर ईंट पत्थर चले।

जानकारी के अनुसार एक पक्ष के लोग मुहर्रम की तैयारी में जुटे थे। इसी समुदाय के कुछ बच्चे झंडा लेकर गलियों में घूम रहे थे तभी उनकी कहासुनी दूसरे पक्ष के बच्चों के साथ हो गई। कहासुनी देखते ही देखते पत्थरबाजी तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में जम कर ईंट पत्थर चले। घटना में 6 व्यक्ति घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें – 25 टुकड़े कर नाले में बहा दूंगा…, पटना में युवती के साथ लव जिहाद और ज्यादती, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप…

घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी आलोक कुमार, एसडीपीओ आशुतोष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर, बहेड़ा थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। पूरी रात पुलिस ने गांव में कांप किया और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई। इसके साथ ही मोबाइल व्हिक्ल से पुलिस गांव की गलियों में निगरानी करती रही। मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 41 लोगों को हिरासत में लिया गया है साथ ही सीसीटीवी फूटेज से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार में 6 नए एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में एक और कदम, नई दिल्ली में…

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...