Breaking : हेमंत सरकार पर भड़के चंपई सोरेन-“रेपिस्ट को मुआवजा, महिलाओं को न्याय नहीं”

Breaking

Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बोकारो जिले में हाल ही में हुई एक शर्मनाक घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं असुरक्षित हैं और अपराधियों का मनोबल सरकार की कार्यशैली से लगातार बढ़ रहा है।

Breaking : पाकुड़ में 90 प्रतिशत बांग्लादेशी घुसपैठिये हैं-चंपई सोरेन का बड़ा बयान 

क्या झारखंड राज्य का निर्माण इसलिए हुआ था कि महिलाएं असुरक्षित रहें-चंपई का सवाल

प्रेस वार्ता के दौरान चंपई सोरेन ने कहा कि दो दिन पहले बोकारो में एक महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया। यह हाथापाई आत्मरक्षा में थी, न कि जान लेने के इरादे से। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आरोपी के पक्ष में राज्य सरकार के मंत्री इरफ़ान अंसारी न केवल खड़े हुए, बल्कि उसे मुआवजा भी दिया गया। इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री की ओर से 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद गहराया, आदिवासी संगठनों ने इस दिन कर दिया झारखंड बंद का ऐलान… 

Breaking : हेमंत सरकार में अपराधियों को इनाम दिया जाता है

चंपई सोरेन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किया कि क्या झारखंड राज्य का निर्माण इसलिए हुआ था कि महिलाएं असुरक्षित रहें और अपराधियों को इनाम दिया जाए? उन्होंने कहा, “इस तरह की सोच और कार्यवाही से स्पष्ट होता है कि गठबंधन सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। अगर अपराधियों को इनाम मिलेगा, तो महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?”

ये भी पढ़ें- Simdega : कोलेबिरा में जंगल से अधजले व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, तफ्तीश में जुटी पुलिस 

उन्होंने पार्टी द्वारा तुरंत मुआवजा देने की घोषणाओं को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि इससे अपराधियों को गलत संदेश जाता है। “इस मानसिकता के लोग जब सरकार में होंगे, तो महिलाओं की इज्जत और जान दोनों खतरे में रहेंगी,” उन्होंने जोड़ा।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड की नई शराब नीति ‘घोटाले की स्क्रिप्ट’, बाबूलाल ने दे डाली ये चेतावनी… 

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि ऐसे मामलों में अपराधियों को संरक्षण देने वाले नेताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए और राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

करिश्मा सिन्हा की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel