अब राजेंद्र नगर नेत्रालय में होगी PG की पढ़ाई, सुपरस्पेशलिस्ट ऑप्थैल्मिक साइंस अस्पताल बना एकेडिमक इंस्टीट्यूट

पटना : प्रदेशवासियों के बेहतर आंख इलाज के लिए राजधानी के राजेंद्र नगर में स्थित राजेंद्र नगर नेत्रालय में अब मेडिकल छात्रों के लिए पीजी की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी। इसके लिए राजेंद्र नगर सुपरस्पेशलिस्ट ऑप्थैल्मिक साइंस सेंटर और नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन यानि एनबीई के बीच एमओयू साइन किया गया है।

राज्य में आंख चिकित्सा के लिए विख्यात राजेंद्र नगर नेत्रालय अब विश्वस्तरीय एकेडमिक इंस्टीट्यूट बन रहा है – निदेशक डॉ. अजीत कुमार द्विवेदी

इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए राजेंद्र नगर नेत्रालय के निदेशक डॉ. अजीत कुमार द्विवेदी ने कहा कि राज्य में आंख चिकित्सा के लिए विख्यात राजेंद्र नगर नेत्रालय अब विश्वस्तरीय एकेडमिक इंस्टीट्यूट बन रहा है। जहां आंख के इलाज क साथ-साथ अब मेडिकल छात्रों के लिए पीजी की पढ़ाई भी इस साल से शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया 16 ऑप्टोमेट्री स्टूडेंट्स को अब हर साल इंटर्नशिप की व्यवस्था भी की गयी है। इस मौके पर अस्पताल निदेशक डॉ अजीत, आशुतोष कुमार व जीरेश कुमार के साथ प्रभाकर सिन्हा और पीएचएफआई की टीम भी मौजूद थी।

2 सीटों पर नेशनल कोटा व दो सीटों पर स्टेट कोटा से होगा एडमिशन

अस्पताल निदेशक डॉ. अजीत कुमार द्विवेदी ने यह भी बताया कि नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन के साथ चार सीटों पर एमओयू साइन में दो सीटों पर नेशनल कोटा से दाखिला लिया जाएगा। ताकि देश-विदेश के छात्रों को भी बिहार में आकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिल सकें। इसके अलावा दो सीटों पर स्टेट कोटा से एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

हर दिन 800 मरीजों का होता आंख का इलाज, डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ी

अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि राजेंद्र नगर अस्पताल में बेहतर ऑप्थैल्मिक व्यवस्था के कारण रोजाना 700 से 800 मरीज आते है। जिसके लिए हाल ही में विभाग की तरफ से डॉक्टर की संख्या भी बढ़ा कर 17 की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि हर दिन 80 से 100 मरीजों का मोतियाबिंद, दृष्टि सुधार, ग्लूकोमा, कॉर्निया प्रत्यारोपण और रेटिना संबंधित गंभीर बीमारियों का सफल इलाज भी किया जाता है।

यह भी पढ़े : नीरा से बदली किस्मत, तिलकुट व मिठाइयों ने बोधगया में रचा रोजगार का नया मॉडल…

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img