पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू की जमानत पर सुनवाई टली, अभी रहेंगे बेऊर

पटना : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद व कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। उनकी आज यानी नौ फरवरी को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई थी, जिसे अचानक टालना पड़ा है। इस वजह से पप्पू यादव पटना की बेऊर जेल में बंद रहेंगे। पटना सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट को भी खाली कराया गया था। इसी वजह से आज पप्पू यादव की बेल पर सुनवाई नहीं हो पाई।

कोर्ट परिसर में कुछ संदिग्ध नहीं मिला – पुलिस

आपको बता दें कि कोर्ट को बम की धमकी मिलते ही पटना पुलिस एक्टिव हुई और पूरा कैंपस खाली कराया गया। इसके बाद चप्पे-चप्पे की जांच की गई। गहनता से जांच करने के बाद पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया है और अदालतों में आज की सुनवाई टाल दी गई है।

यह भी पढ़े : Breaking : न्यायिक हिरासत में भेजे गए सांसद पप्पू, अभी जेल में नहीं

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...