Breaking : पटना हाईकोर्ट पहुंचे पारस, दायर की याचिका


पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस पटना हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। जी हां उनकी पार्टी ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। भवन निर्माण विभाग पर पार्टी कार्यालय का आवंटन मनमाने तरीके से रद्द करने का आरोप लगाया गया है। याचिका पार्टी के उपाध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने अपने अधिवक्ता आशीष गिरी के माध्यम से दायर किया है।

याचिका में इन बातों का किया गया जिक्र

पशुपति कुमार पारस की इस याचिका में कहा गया है कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का कार्यालय परिसर हाउस नंबर-1 व्हीलर रोड़ शहीद पीर अली खान मार्ग पटना में आवंटित किया गया था। पार्टी बाद में दो भाग में बंट गई। इस रालोजपा को राज्य स्तर के एक दल के रूप में मान्यता दी गई।

मनमाने तरीके से पार्टी कार्यालय का आवंटन रद्द किया गया

याचिका में आगे कहा गया है कि भारतीय चुनाव आयोग ने दो अक्टूबर 2021 को मान्यता दी थी। याचिका में कहा गया कि तब से लगातार इस परिसर में पार्टी कार्यालय कार्य कर रहा था। पार्टी ने इस कार्यालय के नवीनीकरण के लिए 27 जुलाई 2023 को आवेदन दे दिया गया था। इसके बावजूद मनमाने तरीके से पार्टी कार्यालय का आवंटन भवन निर्माण विभाग ने रद्द कर दिया।

यह भी पढ़े : छिन गया चाचा का बंगला और दफ्तर, भतीजा को हुआ अलॉट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...