शपथ ग्रहण से पहले कल राजघाट जाएंगे नरेंद्र मोदी

Desk. नरेंद्र मोदी कल तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। कल शाम में यह शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए तैयारी जोरो पर चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी राजघाट जाएंगे। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर माल्यार्पण करेंगे।

वहीं नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि मोदी का यह कार्यकाल ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा।

नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता बनर्जी ने दावा किया है कि कुछ ही दिनों में कई बीजेपी के नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। कई बीजेपी के नेता बहुत परेशान और नाखुश है। ये सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। हालांकि अब आगे देखने वाली बात होगी कि ममता बनर्जी का दावा कितना सही निकलता है।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को नयी सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। 9 जून को नयी सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इससे पहले कल एनडीए की बैठक हुई। इसमें एनडीए के दलों ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया। इसके बाद सरकार बनाने के लिए एनडीए ने दावा पेश किया है।

इस बीच कल ही शाम को नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल को लेकर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रण दिया। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी को अपने हाथों से दही-चीनी खिलाया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को सामने आ गया। इसमें बीजेपी अपने बल पर सरकार नहीं बन रही है। बीजेपी को 240 सीटें ही मिली है, जो बहुमत से 32 सीटें कम है। हालांकि सहयोगी दल मिलकार एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए को 292 सीटें मिली है।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...