Breaking : रिटायर्ड हर्ट प्लेयर भाजपा के पिच पर खेलने आया है-सुप्रीयो का तंज…

Breaking

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक रिटायर्ड हर्ट प्लेयर भाजपा के पिच पर खेलने आया है। 2019 में हेमंत बाबू के बाउंसर पर बुरी तरह चोटिल हुए थे, लेकिन अब दोबारा भाजपा ने उन्हें लाया है। उनका इलाज करने के लिए उड़ीसा भेजा गया था।

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद बोले रघुवर दास-गवर्नर लाड साहब नहीं होते हैं, वे जनता का सेवक होते हैं… 

आगे उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पास पांच-पांच पूर्व मुख्यमंत्री हैं। आज के प्रोग्राम में कोल्हान के और तीन पूर्व मुख्यमंत्री नहीं हैं वे क्यों नहीं आए यह भाजपा ही बता सकती है। राहु केतु कौन है वह भाजपा जाने। रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि वह 5 महीने से चुप बैठे थे। उन्होंने कहा कि वह राज्य में टकराहट नहीं चाहते, टकराहट आपसे होगा भी नहीं।

Breaking :  आपके प्रदेश अध्यक्ष अभी हनीमून में हैं

सुप्रियों ने आगे बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि आपके प्रदेश अध्यक्ष अभी हनीमून में हैं, आप सोए हुए हैं। आप लोग को राज्य के जनता ने जिम्मेवारी दी है। केंद्रीय कोयला मंत्री कल आए तो उन्होंने माना कि राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ है। रघुवर दास ने कहा पूर्व रक्षा राज्य मंत्री संजय चौधरी, भौकाल बना रहे थे कि हमने राज्य को हॉस्पिटल दिया, और आप उनका नाम ही भूल गए।

ये भी पढ़ें- Breaking : We Will Come Back Soon बीजेपी की सदस्यता लेते ही बोले रघुवर दास… 

यह बताता है बीजेपी कितनी डरी सहमी हुई है। अब सुप्रीम कोर्ट को बताना पड़ता है कि भाजपा अपने विधायक दल के नेता खोजें। भाजपा को अपना नेता मिल ही नहीं रहा है। आस लगा के चाचा बैठे हुए हैं। हमारे विधायक सीपी सिंह, बाबूलाल मरांडी पर बैठे हैं। इस बार सूरज का उत्तरायण होगा वो कुंभ के साथ होगा, ये पहली बार नहीं है हर 4 साल में होता है।

रांची से नीरज आर्या की रिपोर्ट—

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...