पटना : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे नेताओं का एक-दूसरे में आने जाने का सिलसिला जारी है। राजद नेता व भागलपुर संसदीय सीट से पूर्व सांसद बुलो मंडल आज जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होंगे। बता दें कि बुलो मंडल जदयू प्रदेश कार्यालय में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहेंगे। राजद से 2014 में भागलपुर से सांसद रहे शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी पार्टी छोड़ने का मन बना चुके हैं।
यह भी पढ़े : आज जदयू ज्वाइन करेंगी Lovely Anand, चुनाव में…
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
कुमार गौतम और अविनाश सिंह की रिपोर्ट
















