Breaking: विधानसभा चुनाव के लिए राजद की पहली सूची जारी, 6 उम्मीदवारों को दिया टिकट

रांची. बड़ी खबर झारखंड की सियासत से है। विधानसभा चुनाव के लिए राजद ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें छह उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। चतरा से मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश, कोडरमा से सुभाष यादव, देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह को राजद ने टिकट दिया है।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव के लिए आज ही भाकपा माले ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। धनवार सीट से राजकुमार यादव को टिकट दिया गया है। सिंदरी से चंद्र देव महतो को उम्मीदवार बनाया है। वहीं निरसा से अरुप चटर्जी को टिकट दिया है।

बता दें कि, बीती देर रात को विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। बड़कागांव से अंबा प्रसाद, जामताड़ा से इरफान अंसारी, जमेशदपुर पूर्वी से डॉ. अजय कुमार और जमशेदपुर पश्चिमी से बन्ना गुप्ता समेत कई चर्चित चेहरे को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 66 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसमें बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन समेत कई बड़े चेहरे को टिकट दिया गया है। वहीं एनडीए की आजसू ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। अजसू ने पहली सूची में आठ उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...