Breaking: विधानसभा चुनाव के लिए JMM की पहली सूची जारी, 35 उम्मीदवारों को दिया टिकट

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। विधानसभा चुनाव के लिए जेएमएम ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 35 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। हेमंत सोरेन बरहेट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि बसंत सोरेन को दुमका से टिकट दिया गया है।

आज ही विधानसभा चुनाव के लिए राजद ने अपनी पहली सूची जारी की है। इसमें छह उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। चतरा से मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश, कोडरमा से सुभाष यादव, देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह को राजद ने टिकट दिया है।

आरजेडी से पहले आज ही भाकपा माले ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। धनवार सीट से राजकुमार यादव को टिकट दिया गया है। सिंदरी से चंद्र देव महतो को उम्मीदवार बनाया है। वहीं निरसा से अरुप चटर्जी को टिकट दिया है।

बता दें कि, बीती देर रात को विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। बड़कागांव से अंबा प्रसाद, जामताड़ा से इरफान अंसारी, जमेशदपुर पूर्वी से डॉ. अजय कुमार और जमशेदपुर पश्चिमी से बन्ना गुप्ता समेत कई चर्चित चेहरे को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 66 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसमें बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन समेत कई बड़े चेहरे को टिकट दिया गया है। वहीं एनडीए की आजसू ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। अजसू ने पहली सूची में आठ उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

देखिए जेएमएम उम्मीदवारों की सूची
JMM 1 22Scope News

JMM 2 22Scope News

Patna Gig Workers Lounge: डिलिवरी बॉय और राइडर्स के लिए शुरू...

पटना में गिग वर्कर्स के लिए दो अत्याधुनिक एसी लॉउंज शुरू किए गए हैं। यहां आराम, ठंडा पानी, मोबाइल चार्जिंग और सुरक्षा जैसी सुविधाएं...

Bihar Green Mission Review: पर्यावरण मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा,...

बिहार के पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। अधिक पौधरोपण, संरक्षण और हरियाली मिशन को मजबूत करने के निर्देश...

फुटबॉल फीवर को फैशन में लाया Yousta, लॉन्च किया FIFA कलेक्शन

• जर्सी, ग्राफिक टी-शर्ट, को-ऑर्ड सेट्स और स्पोर्ट्स-इंस्पायर्ड डेनिम शामिल • Gen Z के बीच स्पोर्ट्स-इंस्पायर्ड स्ट्रीटवियर की बढ़ रही है लोकप्रियता • Mickey & Minnie,...