Breaking: विधानसभा चुनाव को लेकर संतोष कुमार कोलकुंडा बने कांग्रेस वॉर रूम के अध्यक्ष

रांची. खबर राजधानी रांची से है। झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संतोष कुमार कोलकुंडा को वॉर रूम का अध्यक्ष बनाया है। इसको लेकर कांग्रेस ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

कांग्रेस ने नोटिफिकेशन में बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संतोष कुमार कोलकुंडा को झारखंड के लिए वॉर रूम का अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्हें झारखंड के लिए वॉर रूम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बता दें कि, इस साल के अंत तक झारखंड में विधानसभा का चुनाव हो जाना है। इसको लेकर चुनावी तैयारी चल रही है। वहीं इस चुनाव को लेकर प्रदेश के सियासी दल भी तैयारियों में जुट गया गया है। इस बीच कांग्रेस ने प्रदेश में संतोष कुमार कोलकुंडा को वॉर रूम का अध्यक्ष बनाया है।

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img