BREAKING: Giridih में अनियंत्रित होकर School Van गड्ढे में गिरा, 3 बच्चे हुए घायल

Giridih: Giridih के तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान के सामने गुरुवार को एक School Van अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इस वाहन में उज्ज्वल पब्लिक स्कूल के छात्र सवार थे, जिसमें तीन बच्चे घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार,Giridih के गांधी मैदान से बूटबरिया गांव तक हाल ही में सड़क निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क के दोनों ओर फ्लैंक (किनारे की मिट्टी) नहीं भरे जाने के कारण यह मार्ग बेहद खतरनाक बना हुआ है।

उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की बस हुई

इस घटना पर ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के दोनों ओर फ्लैंक (किनारे की मिट्टी) नहीं भरे जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। बताया गया कि School Van बूटबरिया गांव से बच्चों को लेकर तिसरी स्थित उज्ज्वल पब्लिक स्कूल जा रहा था। जैसे ही वाहन गांधी मैदान के पास पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

Read More: NEET छात्रा मौत मामला : 15 मिनट में पुलिस की PC खत्म, मीडिया के सवालों पर SSP ने कहा- ‘नो कमेंट्स’…

सभी घायल बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है

दुर्घटना के बाद तिसरी निवासी नजिम खान ने तत्परता दिखाते हुए School Van में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि, वाहन के अनियंत्रित होने के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!