Cooperative Department: मंत्री राम कृपाल यादव ने संभाला पदभार, ग्रामीण Economy मजबूत करने पर जोर

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पदभार ग्रहण किया। पैक्स, सहकारी बैंक और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही।


Cooperative Department पटना: पटना में शुक्रवार को बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्राथमिकताओं और भावी कार्ययोजना पर चर्चा की।

Cooperative Department: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर फोकस

मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहकारिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का भी प्रभावी माध्यम है। सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं और किसानों, महिलाओं तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।


Key Highlights:

  • राम कृपाल यादव ने सहकारिता मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया

  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर

  • पैक्स और सहकारी संस्थाओं के सशक्तीकरण की बात कही

  • किसानों को बेहतर बाजार और MSP दिलाने की तैयारी

  • विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित


Cooperative Department: पैक्स और सहकारी संस्थाओं के सशक्तीकरण पर जोर

उन्होंने कहा कि पैक्सों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बहुआयामी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। कृषि इनपुट, भंडारण, खाद्य प्रसंस्करण, विपणन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को पैक्स से जोड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि पैक्स सहकारिता व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी है और इसके सर्वांगीण विकास के लिए विशेष पहल की जाएगी।

Cooperative Department: किसानों को बेहतर बाजार और समर्थन मूल्य दिलाने की तैयारी

मंत्री ने कहा कि सहकारिता विभाग के माध्यम से सहकारी समितियों का निबंधन, उनके संचालन की निगरानी, सहकारी बैंकों के जरिए कृषि एवं गैर-कृषि ऋण व्यवस्था और खाद्यान्न अधिप्राप्ति के जरिए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। सरकार का उद्देश्य किसानों और ग्रामीण उत्पादकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य और बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।

Cooperative Department: अधिकारियों ने किया स्वागत

इस अवसर पर विभाग के सचिव धमेन्द्र सिंह, निबंधक सहयोग समितियां रजनीश कुमार सिंह, अपर सचिव अभय कुमार सिंह, वेजफेड के प्रबंध निदेशक डॉ. गगन तथा बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया।

Highlights

Saffrn

Trending News

Weather Alert: बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की...

 बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा...

Urban Development: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाला पदभार, Bihar में Ease...

 बिहार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। 264 नगर निकायों में बेहतर सुविधाएं, सैटेलाइट टाउनशिप और वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर...

Deregulation Meeting: बिहार में निवेश और Ease of Doing Business बढ़ाने...

बिहार में विनियामक सुधार, निवेश बढ़ाने और Ease of Doing Business को मजबूत करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक हुई। पुराने कानून हटाने और सिंगल...

Food Department: मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार, 80+ बुजुर्गों तक...

बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। 80 वर्ष से अधिक उम्र के राशन कार्डधारियों तक घर पहुंच...

SC-ST Welfare Department: मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने संभाला पदभार, अंतिम...

बिहार के एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने पदभार ग्रहण किया। शिक्षा, छात्रवृत्ति और पिछड़े टोलों के विकास को प्राथमिकता बताया।SC-ST Welfare Department...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img