Food Department: मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार, 80+ बुजुर्गों तक Home Delivery से राशन पहुंचाने की पहल

बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। 80 वर्ष से अधिक उम्र के राशन कार्डधारियों तक घर पहुंच राशन देने की बात कही।


Food Department पटना: पटना में शुक्रवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। विभाग पहुंचने पर अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद मंत्री ने विभागीय योजनाओं और कार्यकलापों की समीक्षा की।

Food Department: 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों तक घर पहुंच राशन देने की तैयारी

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग राज्य के करोड़ों लोगों के जीवन से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है। उन्होंने बताया कि बिहार में राशन कार्ड लाभार्थियों की संख्या 8 करोड़ से अधिक है। सरकार का प्रयास होगा कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग राशन कार्डधारियों तक उनके घर पर राशन पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।


Key Highlights:

  • अशोक चौधरी ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया

  • 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों तक घर पहुंच राशन देने की पहल

  • बिहार में 8 करोड़ से अधिक राशन कार्ड लाभार्थी

  • जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड से जोड़ने पर जोर

  • विभागीय योजनाओं और कार्यकलापों की समीक्षा की गई


Food Department: कोई जरूरतमंद राशन कार्ड से वंचित नहीं रहेगा

मंत्री ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता होगी कि कोई भी योग्य और जरूरतमंद परिवार राशन कार्ड के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और जनवितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

Food Department: विभागीय योजनाओं की ली जानकारी

पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं और कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, विशेष सचिव विभूति रंजन चौधरी, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार, संयुक्त सचिव रवीन्द्र कुमार तथा विशेष कार्य पदाधिकारी सृष्टि प्रिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Highlights

बिहार विधानसभा Live : ‘बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026’ पारित

पटना : बिहार विधानसभा के पांच दिन के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिन में सरकार ने ऑनलाइन जुए पर...

NRHM Jorapokhar Scam: 17 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! एनआरएचएम...

NRHM Jorapokhar Scam: नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) के जोड़ापोखर घोटाले के सिलसिले में पहले से जेल में बंद आरोपी प्रमोद कुमार सिंह की...

Sweta Singh Student Dialogue Program: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस,...

Sweta Singh Student Dialogue Program: बोकारो से कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र...