Breaking : विशाखापट्टनम टेस्ट भारत के नाम, सीरीज में 1-1 की बराबरी

विशाखापट्टनम : विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट मैच 106 रन से जीत लिया है। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर है। बता दें कि दूसरा टेस्ट मैच दो फरवरी से खेला जा रहा था। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने पहली पारी में 396 रन जबकि दूसरी पारी 255 रन बनाये थे। भारत की ओर से युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (209 रन, 290 गेंद, 19 चौके, सात छक्के) ने पहली पारी में दोहरा शतक जमाया था। वहीं शुभमन गिल (104 रन, 147 गेंद, 11 चौके, दो छक्के) ने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया था।

वहीं भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में छह विकेट तो दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए। वहीं कुलदीप यादव ने पहली पारी में तीन विकेट निकाले थे। इसके बाद दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में तीन, कुलदीप यादव एक, अक्षर पटेल एक और मुकेश कुमार ने भी एक विकेट हासिल किया। बता दें कि पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला गया था। जिसमें इंग्लैंड की टीम ने 28 रन से जीत हालिस की थी। सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!