Commercial Advertisment

Breaking: कल होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रांची. खबर राजधानी रांची से है। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कल झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक दिन के चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

कल होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

झारखंड कैबिनेट बैठक को लेकर सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है, रांची-मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक, बुधवार, दिनांक 04 जून को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 22 मई 2025 को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। इसमें गैर सरकारी सहायता प्राप्त संचालित विद्यालय में दसवीं तक के छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक देने की स्वीकृत मिली थी। साथ ही 9 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं के साइंस पत्रिका मासिक की मुद्रण की स्वीकृति मिली थी।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...