शादी कर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी से दुल्हन को किया अगवा

बनियापुर (छपरा) : नई नवेली दुल्हन को बिदा करा घर लौट रहे दूल्हे की पिटाई कर दुल्हन को कार सवार चार मनचलों ने अगवा कर लिया। विरोध करने पर दूल्हे तथा उसके साथ मौजूद दुल्हन की बहन की पिटाई भी की गई। घटना जनता बाजार थाना क्षेत्र के ससना में हुई। घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। टाटा टियागो कार पर चार की संख्या में आए लोगों ने दूल्हे की ब्रेजा कार से दुल्हन को जबरन अपने कार में बैठा लिया और मौके से निकल गए।

Goal 7 22Scope News

अगवा करने आए लोगों में शामिल एक युवक ने दुल्हन को अपना प्रेमिका होने का दावा कर रहा था

आपको बता दें कि अगवा करने आए लोगों में शामिल एक युवक ने दुल्हन को अपना प्रेमिका होने का दावा कर रहा था। दूल्हा, उसकी साली तथा साला ने दुल्हन को ले जाने से रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा की जा रही है। बताया जाता है कि असम में अपने परिवार के साथ रहने वाला युवक अपने मामा के घर साहजितपुर पिपरपांती आया था। जहां से रविवार को जनता बाजार के पंडितपूर में बारात गई। बरात धूमधाम से लगी। फिर मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी कराई गई।

यह भी देखें :

ड्राइवर समेत 3 से 4 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

दरअसल, सोमवार को दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को घर ला रहा था। तभी रास्ते में ही चार लोगों ने जबरन कार से दुल्हन को खींच दूसरे कार में बैठा लिए और दुल्हन को अपने साथ ले गए। इस घटना में ड्राइवर की संदिगध स्थिति को देखते हुए ड्राइवर समेत तीन से चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़े : शिक्षा विभाग के स्कार्पियो ने फिल्मी स्टाइल में ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग…

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img