महज 5 हाथ के जमीनी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या

फारबिसगंज : फारबिसगंज प्रखंड के पछीयारी झीरुआ पंचायत के रामपुर गांव के वार्ड-3 के रहने वाले सीताराम मेहता उम्र 53 वर्ष पिता स्व. मोती लाल मेहता की उनके बडे भाई राजाराम मेहता ने लोहे की रड से मारकर हत्या कर दी। जिस डंडे से मारपीट की गई व डंडा और एक मोबाइल को पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है।

बताया जाता है कि महज पांच हाथ जमीन को लेकर विवाद हुई। पूर्व में भी आपसी सुलह कराया गया था। आज जब मिट्टी भरी जा रही थी और घर बनाया जाता। इसको देख भाई राजाराम मेहता और उनके पुत्र ने आकर मारपीट शुरू कर दी। लाठी, डंडे और लोहे के रड से मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक चार भाई था। चारों भाई में मृतक दूसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे को छोड़ गया। जिसमें दो पुत्री और एक पुत्र है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : जाम में घंटों फंस कराहती रही गर्भवती महिला

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अमित कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img