बंधु तिर्की की बेटी शिल्पा नेहा तिर्की ने किया नामांकन

सीएम हेमंत, राजेश ठाकुर सहित कई नेता रहे मौजूद

रांची : बंधु तिर्की की बेटी शिल्पा नेहा तिर्की ने मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन किया है. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी सहित कई नेता मौजूद रहे. वहीं समाहरणालय के बाहर सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान डीसी कार्यालय के बाहर ढोल, मांदर और नगाड़ों की गूंज से शिल्पा नेहा तिर्की का स्वागत किया गया.

नामांकन से पहले इन लोगों से लिया आशीर्वाद

नामांकन से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, अविनाश पांडेय से मुलाकात की और जीत का आशीर्वाद लिया. उनके साथ उनके पिता बंधु तिर्की भी मौजूद थे. बता दें कि कांग्रेस ने बंधु तिर्की की बेटी शिल्पा नेहा तिर्की को महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में उतारा है. बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा हुई है, जिसके बाद ये सीट खाली हुई थी. झामुमो ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन किया है. पार्टी के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को पार्टी का पूरा समर्थन मिलेगा.

bhir 22Scope News

मांडर उपचुनाव

  • नामांकन की आखिरी तिथि: 06 जून
  • स्क्रूटनी: 07 जून
  • नाम वापसी की आखिरी तिथि: 09 जून
  • मतदान: 23 जून
  • मतगणना: 26 जून

पिता के कार्य को आगे बढ़ाना है- शिल्पी

मांडर से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बेंगलुरु से की है. उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मार्केटिंग कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की पढ़ाई की. शिल्पी ने कहा कि उनके पिता को एक साजिश के तहत फंसाया गया है. राजनीति में उतरने का मुख्य उद्देश्य पिता के कार्य को आगे बढ़ाना है. वह समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेंगी.

रिपोर्ट: करिश्मा

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...