फायरिंग रेंज में गोला फटने से धनबाद के बीएसएफ जवान संदीप कुमार सिंह शहीद  

Dhanbad– जैसलमेर के किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान गोला फटने से धनबाद के टुंडी प्रखंड के चरक कला गांव निवासी बीएसएफ संदीप कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य जवान गंभीर घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके है.

बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट गुरप्रीत सिंह ने जैसे ही परिजनों को दी कि पत्नी और माँ समेत अन्य परिवार दहाड़ मार रोने लगे. पत्नी बार-बार बेहोश हो रही है. घटना की जानकारी मिलते ही संदीप के पैतृक गांव चरक कला में मातम छा गया. लोग जवान के घर की ओर दौड़ पड़े. उन्हे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनका संदीप नहीं रहा. अभी तो पूरी जिंदगी बाकी थी.

shahid 03 22Scope Newsबता दें कि भारत-पाकिस्तान बॉर्डर स्थित किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जवान मोर्टार के साथ फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे. अभ्यास के दौरान मोर्टार का गोला फटने से पास खड़े जवान संदीप सिंह और 4 अन्य जवान गंभीर रुप से घायल हो गए. इलाज के दौरान जवान संदीप सिंह ने दम तोड़ दिया. वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि हादसे पर कमेटी गठित कर जांच के आदेश दे दिया गया है. किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में मोर्टार फटने से अक्सर हादसा होता रहता है. अब तक कई जवानों की मौत हो चुकी है.

 

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...