‘जमाई पॉलिटिक्स’ पर बिहार में मचा बवाल, मंत्री अशोक ने कहा- सूप बोले चलनी से…

कटिहार : बिहार की राजनीति में ‘जमाई पॉलिटिक्स’ नया हॉट टॉपिक बन गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधते हुए तंज कसा और कहा कि बिहार में ‘नेशनल दामाद आयोग’ चल रहा है। अब तेजस्वी के इस बयान पर मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार करते हुए लालू परिवार पर जमकर भड़ास निकाली है। कटिहार दौरे पर पहुंचे अशोक चौधरी ने कहा कि सूप बोले चलनी से। उन्होंने तेजस्वी यादव को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि जिस परिवार ने खुद परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया, आज वही दूसरों को नसीहत दे रहे हैं।

goal 22Scope News

पटना महावीर मंदिर का निर्माण लालू यादव नहीं चाहते थे – अशोक चौधरी

वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने साफ कहा कि जिस महावीर मंदिर का निर्माण लालू प्रसाद यादव नहीं चाहते थे, उसे किशोर कुणाल ने उनके विरोध के बावजूद बनवाया। अब उसी पुरानी टीस को आगे बढ़ाते हुए तेजस्वी किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल से राजनीतिक बदला लेना चाहते हैं। क्योंकि सायन मंत्री अशोक चौधरी के दामाद हैं इसलिए उन्हें भी सियासी साजिश में घसीटा जा रहा है। सिर्फ आरोप नहीं अशोक ने आंकड़ों के साथ बिहार सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। साथ ही लालू परिवार पर राज्य को पीछे ले जाने का आरोप लगाया। बिहार की सियासत में अब दामाद बनाम दामाद की लड़ाई नया तूल पकड़ लिया है। क्या अब ‘जमाई पॉलिटिक्स’ 2025 के चुनावी रण का नया चेहरा बनेगी।

यह भी पढ़े : बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग में डोमिसाइल नीति लागू…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...