Advertisement
Advertisement

कल से संसद का बजट सत्र , भाजपा ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

NEW DELHI: बजट सत्र- संसद में कल से शुरु होने वाले बजट सत्र से पहले आज सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. यह बैठक दोपहर 12 बजे संसद भवन परिसर में होगी. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री और संसद के दोनों सदनों का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दलों के नेता इसमें हिस्सा लेंगे.

sansad 2 22Scope News

बैठक में सरकार सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी. सर्वदलीय बैठक केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बुलाई है जो दोपहर बाद संसद एनेक्सी भवन में होगी. बता दें कि फ्लोर सहयोग की रणनीति बनाने के लिए आज दोपहर एनडीए फ्लोर के नेताओं की एक बैठक भी होगी।

31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा. सत्र की शुरुआत में राष्‍ट्रपति दौपर्दी मूर्मू लोकसभा और राज्‍यसभा की संयुक्‍त बैठक को केंद्रीय कक्ष में सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी. सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पहली फरवरी को पेश किया जाएगा.

दो सत्रों में होगा बजट सत्र


बजट सत्र दो भागों में होगा. इसकी शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी. केंद्रीय बजट 2023-24 आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट हो सकता है.


पीएम मोदी के जवाब से समाप्त होगा पहला सत्र


सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा. इसमें दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ‘धन्यवाद प्रस्ताव’ पर बहस होगी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के साथ समाप्त होगी.
विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा करने के लिए संसदीय समितियों के अवकाश के बाद संसद फिर से बुलाई जाएगी. दूसरा भाग 13 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 14 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 14 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Documents Found in Maner Patna: पटना के मनेर में सड़क किनारे...

Documents Found in Maner Patna: मनेर थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा पंचायत के लोदीपुर गांव के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क किनारे बड़ी संख्या में...

Maithili Thakur Land Dispute: मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन...

Maithili Thakur Land Dispute, दरभंगा: अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद के मामले में प्रशासन...