पटना में Bulldozer कार्रवाई, अवैध निर्माण को ढहाया, लोगों ने कहा वर्षों से…

पटना: राजधानी पटना में अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर (Bulldozer) चलाया और 6 घरों को जमींदोज कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जम कर विरोध किया। अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद रही। लोगों ने कहा कि यह जमीन हम लोगों का चार पीढ़ी से है। इस जमीन का हमलोगों के पास रसीद है बावजूद इसके हमारे घरों को गिराया जा रहा है। मामला दीघा थाना क्षेत्र के गंगा किनारे अवस्थित कॉलोनी की। एक तरफ प्रशासन इस बस्ती को अवैध बता रहा है तो दूसरी तरफ स्थानीय लोग इसे अपनी जमीन बता रहे हैं।

अभिनेता Sushant Singh Rajput को मिलेगा न्याय! सुनवाई मामले में पिता ने कहा…

Bulldozer कार्रवाई से पहले मुआवजा दे सरकार

मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि यह जमीन उन लोगों के पास पिछले चार पीढ़ी से है। वे लोग इस जमीन पर वर्षों से रह रहे हैं और आज प्रशासन जबरन उनके मकानों पर Bulldozer चला रहा है। लोगों ने कहा कि यह गलत हो रहा है, सरकार हमलोगों को उजाड़ने से पहले हमारी व्यवस्था करे और उचित मुआवजा दे। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय सीओ ने बताया कि गंगा किनारे यह सरकारी जमीन है और इस जमीन पर अवैध रूप से घर बना कर लोग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ कुल 26 मकानों को चिह्नित किया गया है जिसमें 6 मकानों को तोडा गया है। आगे भी कार्रवाई कर अवैध निर्माण को हटाया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Paper व्यवसायी के घर लाखों रूपये की डकैती, हथियार के बल पर….

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...