Bulldozer Action: गढ़वा में जिला परिषद के उपाध्यक्ष समेत कई के घरों पर चला बुलडोजर, जानिए मामला

Bulldozer Action: गढ़वा जिले में नदी हो या सड़क हर तरफ किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर (Bulldozer Action) चल रहा है। दरअसल, हाईकोर्ट का शख्त निर्देश है कि नदियों में किए गए अतिक्रमण को अविलंब हटाया जाय। इसी के मद्देनजर प्रशासन पूरे महकमे के साथ इस कार्य में जुटा हुआ है। इसी क्रम में आज जिला परिषद के उपाध्यक्ष के घर सहित कई घरों को ध्वस्त किया गया।

Bulldozer Action पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष ने लगाया आरोप

आज अतिक्रमण हटाने के दौरान जिला परिषद के उपाध्यक्ष के घर को ध्वस्त किया गया। पहले घर से सामान निकला गया। फिर घर को गिराया गया। उपाध्यक्ष ने बताया कि मेरा घर नहीं गिराया जाता, लेकिन पूर्व मंत्री को चुनाव में साथ नहीं दिया, तथा राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उसी का परिणाम है कि मेरा घर तोड़ा जा रहा है। जबकि लगभग पांच सौ घर अतिक्रमण के जद में है, लेकिन सिर्फ हमें परेशान किया जा रहा है।

कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रही कार्रवाई

वहीं इस मामले पर प्रशासन ने कहा कि हर कार्रवाई नियम संगत की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के साथ नोटिस जारी कर समय दिया जा रहा है। उसके बाद कार्रवाई की जा रही है। किसी भी तरह से हम लोग दुर्भावना से ग्रसित नहीं हैं। कोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा है।

Bihar Rural Development: क्या है मणिअप्पा पंचायत का विकास मॉडल? जानिए...

Bihar Rural Development बेगूसराय: 'पंचायत विकास दिवस' के मौके पर, उद्योग विभाग के सचिव और BIADA व AIADA के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार...

पूर्व वित्त मंत्री Rameshwar Oraon को ED का समन, बेटे रोहित...

 झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाला मामले में...

Jharkhand Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,...

Jharkhand Train News: रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण...