अतिक्रमणकारियों के खिलाफ दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, कई दर्जन घर ध्वस्त

बोकारो: सेक्टर-4 स्थित होटवार कॉलोनी निवासियों द्वारा बीएसएल के अतिक्रमित भूमि पर अंचल पदाधिकारी चास के अगुवाई मे बुलडोजर चलाकर चार दर्जन से अधिक घरों को ध्वस्त कर दिया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान
जिला प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे. इस अभियान के दौरान लाखों रुपए के समान भी नष्ट हुए.

हालांकि पुलिस पदाधिकारियों के असहयोगात्मक रवैया को देखते ही अतिक्रमणकारियों ने घरों में रखे गए सामानों को हटाना शुरू कर दिया. यह अभियान मुख्य सड़क से 20 मीटर की दूरी तक चलाया गया. इस 20 मीटर तक जितनी घर थे. सबको जेसीबी मशीनों से तोड़ दिया गया.

अवैध रूप से रह रहे लोगों का इस करवाई से रो रोकर बुरा हाल हो गया है. कई लोगों ने तो विरोध भी किया लेकिन बेअसर रहा. आज मीडिया को इस करवाई की जानकारी देने से अधिकारियों ने मना कर दिया. लेकिन करवाई के पहले दिन जानकारी देते हुए महाप्रबंधक ए के सिंह ने कहा था कि यह अतिक्रमण सर्विस लेन में किया गया था. जिसके कारण नगरवासियों को सर्विस देने में परेशानियां हो रही थी. जिसके कारण यह अभियान चलाया गया.उन्होंने कहा कि सड़क किनारे से 20 मीटर तक सर्विस लेन है, लिहाजा 25 मीटर तक अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...