बुलेट सवार ने बालक को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत

आरा : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव स्थित पुल के समीप मंगलवार की शाम बुलेट सवार ने सड़क किनारे पूजा देख रहे एक बालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार, मृत बालक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव निवासी मुकेश कुमार यादव का तीन वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार है। इधर, मृत बालक के पिता मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार की शाम दरियापुर गांव स्थित पुल के पास विश्वकर्मा पूजा को लेकर गाड़ी की पूजा की जा रही थी। जहां उनका पुत्र सड़क किनारे खड़ा होकर देख रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे हैं तेज रफ्तार से बुलेट सवार ने उनके पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े : सदर अस्पताल के पुराने OPD विभाग के ड्रेसिंग रूम में लगी आग

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...