राज्यपाल पहुंचे बखोरापुर मंदिर पहुंचे, 800 लोगों को जरूरत का सामान देकर किया सम्मानित

भोजपुर : राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बखोरापुर मंदिर पहुंचे उनके पहुंचने से पहले काफी संख्या में प्रशासन के अधिकारी मंदिर परिसर के चारों तरफ मौजूद थे। उनके पहुंचने के बाद मंदिर परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद राज्यपाल ने माता रानी के मंदिर में जाकर वैदिक मंत्र के साथ पूजा अर्चना की और आरती किया। मंच पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान हुआ। उसके पश्चात मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बी सिंह एवं सुनील सिंह गोपाल ने उन्हें माता का मूवमेंट व चुनरी देकर उन्हें सम्मानित किया। मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार लक्ष्मण तिवारी व आसरा भोजपुर के डायरेक्टर दीप्ति राघव भी उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि राज्यपाल के पहुंचने को लेकर मंदिर परिसर में काफी गहमागहमी थी। काफी दूर-दूर से लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे। विकलांग लोगों को 10 बैटरी वाली गाड़ी, 300 लोगों को व्हीलचेयर छड़ी एवं अन्य उपकरण दिए गए। कुल 800 लोगों को जरूरत का सामान देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

Goal 2 22Scope News

सैकड़ों अतिथियों को माता का चुनरी देकर उन्हें सम्मानित किया गया

इस मौके पर आए हुए सैकड़ों अतिथियों को माता का चुनरी देकर उन्हें सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि मानव की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। धर्म ही मनुष्य और पशु में अंतर करता है। जितने भी जीव हैं उनके प्रति स्नेह होनी चाहिए परोपकार जैसा कोई पुण्य नहीं है। जिंदा वही है जो दूसरों के लिए जिंदा रहता है। यह मंदिर बरसों पुरानी है। इसकी चर्चा पूरे देश विदेश में है। बड़ी श्रद्धा के साथ लोग इस मंदिर मे दर्शन करने हेतु आते हैं। मेरा परम सौभाग्य है कि आज हमने माता रानी का दर्शन किया।

राज्यपाल आरिफ खान ने अपने से जाकर दिव्यांग लोगों को बैटरी वाली गाड़ी किया वितरण

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने से जाकर दिव्यांग लोगों को बैटरी वाली गाड़ी वितरण किया। सभी आए हुए दिव्यांग एवं बुजुर्ग लोगों से मंच से नीचे उतरकर सबसे मिले और सबसे बात की। राज्यपाल का लोगों के बीच में यह चर्चा का विषय बना रहा। इस मौके पर रविशंकर सिंह, अखिलेश सिंह, करनल राणा प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, बच्चा बाबा और नीरज कुमार साह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : बोधगया में भगवान बुद्ध की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल, निकाली गई शांति मार्च

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img