बारातियों से भरी बस हाई वोल्टेज तार की चपेट में आई, 2 की मौत, दर्जन भर बच्चे व बाराती झुलसे

बांका : बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के बारेकोल गांव के समीप बारातियों से भरी बस हाई वोल्टेज तार की चपेट में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब दर्जनभर लोग झुलस गए। मृतकों की पहचान विजय पहाड़िया (35 वर्ष) और संतोष सिंह के रूप के रूप में किया गया। बारात बौसी प्रखंड के सांगा गांव से कालाडिंगा गांव आई थी। शादी समारोह के बाद बाराती बस से लौट रहे थे। बस की छत पर बैठ हुए बाराती धूप से बचने के लिए पलाश डालियां सिर ढका हुआ था।

Goal 5 22Scope News

बारेकोल गांव के समीप डालियां ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गईं

आपको बता दें कि इस दौरान बारेकोल गांव के समीप डालियां ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गईं और बड़ी हादसा हो गई। करंट फैलते ही बस की छत पर बैठे लोग झुलस गए। जिसमें मौके पर दो बारातियों की मौत हो गई। घायलों को ग्रामीणों ने तुरंत काटोरिया रेफरल अस्पताल और जयपुर अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है। काटोरिया अस्पताल में भर्ती घायलों में मुकेश मरांडी (25 वर्ष), शिवम् कुमार (10 वर्ष), लक्ष्मी कुमारी (8 वर्ष), राजा कुमार (10 वर्ष) और दिलीप कुमार (30 वर्ष) शामिल हैं। जयपुर अस्पताल में राजेंद्र सिंह (40 वर्ष), क्षमा कुमारी (19 वर्ष), नंदकिशोर सिंह (28 वर्ष), मुकेश कुमार (17 वर्ष), पूजा कुमारी (7 वर्ष), गोवर्धन सिंह (30 वर्ष) और महेंद्र सिंह (60 वर्ष) का इलाज चल रहा है।

यह भी देखें :

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची

दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची। जयपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें रेफर कर दिया गया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़े : बाल संसद की तहत छात्र प्रधानमंत्री का हुआ चुनाव, कक्षा-8 की सोनाक्षी कुमारी ने मारी बाजी… 

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...