बिहार में बस यात्रा हुई महंगी : एक जून से 5 से 15 फीसदी तक बढ़ा किराया

पटना : बिहार में बस यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए अधिक किराया चुकाना होगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने एक जून से अपनी विभिन्न बस सेवाओं के किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी है। नई दरों के अनुसार, साधारण, एक्सप्रेस और वातानुकूलित बसों के किराए में औसतन पांच से 15 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है।

लंबे समय से किराए में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया था, जिससे निगम पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था – अधिकारी

निगम के अधिकारियों के मुताबिक, डीजल की बढ़ती कीमत, वाहनों के रखरखाव पर बढ़ता खर्च, स्पेयर पार्ट्स की महंगाई और परिचालन लागत में लगातार वृद्धि को देखते हुए किराया संशोधन का फैसला लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से किराए में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया था, जिससे निगम पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था। नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग रूट और बसों की श्रेणी के अनुसार किराये में वृद्धि की गई है। संशोधित किराया सूची सभी बस अड्डों और टिकट काउंटरों को उपलब्ध करा दी गई है।

सिटी बसों के नए किराए की सूची अभी जारी नहीं की गई है

हालांकि, सिटी बसों के नए किराए की सूची अभी जारी नहीं की गई है। नए किराए लागू होने के बाद राज्यभर में रोजाना बस यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वहीं निगम का कहना है कि बढ़ी हुई आय से बस सेवाओं के संचालन और सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

पटना से प्रमुख शहरों के लिए नॉन-AC बस किराया

मुजफ्फरपुर – 129 रुपए

दरभंगा – 213 रुपए

औरंगाबाद – 229 रुपए

यह भी पढ़े : ‘बिहार की बसों में ‘सम्मान की सवारी’: 4 लाख से अधिक दिव्यांग व सेनानियों ने उठाया मुफ्त यात्रा का लाभ’

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

JEE एडवांस्ड 2026 के नतीजे हुए घोषित, बिहार के शुभम कुमार...

गयाजी : देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड-2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार बिहार के गयाजी के...

रात के अंधेरे में जानलेवा हमला, एक की मौत, 3 जख्मी

खगड़िया : खगड़िया जिले में पुलिसिया इकबाल खत्म हो गया है। रात के अंधेरे में एक परिवार के चार सदस्यों पर जानलेवा हमला किया...

Jharkhand Sand Crisis: एनजीटी प्रतिबंध से पहले बालू की जमाखोरी तेज,...

झारखंड में 10 जून से बालू खनन पर एनजीटी की रोक से पहले जमाखोरी और मुनाफाखोरी बढ़ गई है। रांची में बालू की कीमतें...

Ranchi Land Fraud Case: फर्जी दस्तावेज दिखाकर 1.75 करोड़ की ठगी...

 रांची के पुंदाग में जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर 1.75 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बिल्डर की शिकायत पर आरोपी...

Ranchi Cyber Fraud Case: बजाज फाइनेंस के अधिकारियों पर धोखाधड़ी का...

रांची में महिला कारोबारी की शिकायत पर बजाज फाइनेंस के वरिष्ठ अधिकारी समेत कई शाखा प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img