Advertisment

‘बिहार की बसों में ‘सम्मान की सवारी’: 4 लाख से अधिक दिव्यांग व सेनानियों ने उठाया मुफ्त यात्रा का लाभ’

पटना : बिहार सरकार की सरकारी बसों में चार लाख 90 हजार 957 दिव्यांगजनों ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया है। 2017 से 2023 तक इस अवधि में 5,320 जेपी सेनानियों ने भी इस सुविधा का उपयोग किया। दिव्यांगजनों, स्वतंत्रता सेनानियों और जेपी सेनानियों को मिलाकर कुल चार लाख 96 हजार से अधिक लोगों ने सरकारी बसों में मुफ्त या आधी दर पर यात्रा की।

जानकारी परिवहन विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने दी

यह जानकारी मंगलवार को परिवहन विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान नियमों के अनुसार, दिव्यांगजनों, स्वतंत्रता सेनानियों और जेपी सेनानियों को 50 किलोमीटर तक की यात्रा पूरी तरह मुफ्त है, जबकि इससे अधिक दूरी पर केवल आधा किराया देना पड़ता है। यह सुविधा पूरे बिहार में संचालित सभी सरकारी बसों पर लागू है।

6 प्रमंडलों में बस सेवाएं, गयाजी में सबसे अधिक लाभार्थी

प्रदेश के छह प्रमंडलों पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, गया और भागलपुर में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसें संचालित हो रही हैं। सबसे अधिक लाभ गयाजी प्रमंडल में मिला, जहां चार लाख 82 हजार 200 दिव्यांगजनों और 5,320 जेपी सेनानियों ने मुफ्त यात्रा की। इस पर निगम ने 25 करोड़ रुपए व्यय किए। अन्य प्रमंडलों में पटना में 4,016, मुजफ्फरपुर में 3,528, दरभंगा में 303, भागलपुर में 669 और पूर्णिया में 91 दिव्यांग यात्रियों ने सुविधा का लाभ उठाया। मंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था न केवल यात्रा को सुलभ बनाती है, बल्कि बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानियों और दिव्यांगजनों के प्रति सरकार का सम्मान भी दर्शाती है।

‘सबका साथ, सबका विकास’ का जीवंत उदाहरण : मंत्री श्रवण कुमार

श्रवण कुमार ने जोर देकर कहा कि प्राइवेट बसों और ऑटो रिक्शाओं के मुकाबले सरकारी बसों का किराया कम होने से यह कदम यात्रियों की आर्थिक बोझ कम करता है। बिहार सरकार का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का संकल्प इसी तरह जमीन पर उतर रहा है। विभाग लगातार ऐसी योजनाओं से जनसेवा को मजबूत करने के प्रयासरत है।

यह भी पढ़े : सड़कें हुईं ‘चकाचक’, तो बदल गई गांव की तस्वीर, कैसे चमक उठा ग्रामीण बिहार, जानिए…

Jharkhand Mineral Rights: खनिज अधिकार और राजस्व पर JMM का BJP...

Jharkhand Mineral Rights, रांची: झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खनिज अधिकार, राज्य...

Jharkhand High Court Land Dispute: सेना की जमीन या निजी संपत्ति?...

Jharkhand High Court Land Dispute, रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास खाली ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर चल रहे...

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...