गुमला में बाइक सवार ने व्यवसायी को मारी टक्कर, मौत

गुमला. सदर थाना क्षेत्र के लोहरदगा रोड स्थित पुराना बस डिपो के समीप पैदल सड़क पार कर रहे पालकोट के व्यवसायी इरफान मियां उर्फ करो मियां (35 वर्ष) को एक तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही इरफान मिंया की मौत हो गयी।

गुमला में हादसे में एक की मौत

घटना के दौरान बाइक सवार युवक भी गिरकर घायल हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बाइक सवारी युवक को भगा दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से व्यवसायी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे जांच कर मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी पुराना बस डिपो के समीप बाइक खड़ा कर साउंड सिस्टम बनवाने जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। बताया जाता है कि पालकोट में व्यवसायी का साउंड सिस्टम नामक एक दुकान है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक को जब्त कर थाना ले आई है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...

Bhagalpur Katihar Special Trains: भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों...

Bhagalpur Katihar Special Trains: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...