बीजेपी प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत, एक महिला घायल

Desk. खबर उत्तर प्रदेश से है। कैसरगंज से बीजेपी प्रत्याशी और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले में शामिल एक वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई है। घटना गोंडा की बतायी जा रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि काफिले में करण भूषण सिंह या बृज भूषण मौजूद थे या नहीं।

बीजेपी प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर

बता दें कि बृज भूषण शरण सिंह कैसरगंज के मौजूदा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार 17 वर्षीय रेहान खान और उसके चचेरे भाई 20 वर्षीय शहजाद खान को एक स्कूल के पास बीजेपी प्रत्याशी के काफिले में शामिल एक एसयूवी ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक सवार की मौत हो गयी। वहीं घटना घायल महिला घायल हो गयी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह एसयूवी बृज भूषण शरण सिंह के शैक्षणिक संस्थान के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने एसयूवी जब्त कर ली है और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बुधवार की सुबह करण सिंह का काफिला, जिसमें चार वाहन शामिल थे, करनैलगंज से गुजर रहे थे। तीन वाहन रेलवे क्रॉसिंग को पार कर गए। चौथा वाहन, जो बाद में दुर्घटना में शामिल था, एक ट्रेन के गुजरने के कारण वहीं रुक गया। ट्रेन के गुजरने के बाद, चौथे वाहन के चालक ने अन्य वाहनों को पकड़ने के लिए कथित तौर पर गति बढ़ा दी। इसमें कहा गया कि एसयूवी एक पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई।

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...