Muzaffarpur में अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, हुआ घायल

Muzaffarpur : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में लगे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर की है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी को गोली मार दी। गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं गोलीबारी में घायल किराना व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के जहां गुड्डू सिंह नामक एक किराना व्यवसायी अपनी दुकान पर थे तभी दो की संख्या में बाइक सवार अपराधी पहुंचे और किराना व्यवसायी पर गोली चला दी।

गोलीबारी में किराना व्यवसायी घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं इलाजरत व्यवसायी ने बताया कि दुकान के बाहर खड़े थे तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और उन्होंने गोली चला दी। पहली गोली सर को छूते हुए निकल गई जबकि दूसरी गोली सीने में लग गई। उन्होंने बताया कि एक जमीन खरीदने के बाद कुछ लोग धमकी दे रहे थे हो सकता है उन्ही लोगों ने हमला किया हो।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीँ डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि देर शाम कांटी थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मारी है। पुलिस ने घायल का बयान लिया है और पुरे मामले की छानबीन कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

सिपाही भर्ती परीक्षा में EOU ने किया बड़ा खुलासा, 4 को दबोचा

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR Muzaffarpu

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!