गया में 2 विधानसभा पर होगा उपचुनाव, जिला प्रशासन तैयारी में जुटा

गया : गया जिले के बेलागंज और इमामगंज में दो विधानसभा में उपचुनाव होने का ऐलान कर दिया गया है। जिसके बाद अब जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। वहीं गया समाहरणालय में डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने उपचुनाव से संबंधित प्रेसवार्ता किया। डीएम ने प्रेसवार्ता में कहा कि उपचुनाव को लेकर अब दोनों विधानसभा में तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बेलागंज में कुल 2,88,511 मतदाता है जबकि इमामगंज में 3,15,161 मतदाता वोट करेंगे।

डीएम त्यागराजन एसएम ने कहा कि बेलागंज में 304 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे जबकि इमामगंज में 344 मतदान केंद्र बनाए जाएंगेष सुरक्षा को लेकर भी व्यापाक इंतजाम किए जा रहे हैं। डीएम ने कहा कि 18 अक्टूबर से नॉमिनेशन शुरू हो जाएगा जबकि 13 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवंबर को मतगणना का कार्य किया जाएगा। उपचुनाव की घोषणा के बाद सभी पार्टी के नेता अपने-अपने तैयारी में भी जुट गए हैं।

यह भी पढ़े : विधानसभा उपचुनाव में पूरी मजबूती के साथ 4 सीटों पर NDA लड़ेगी चुनाव

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...