Muzaffarpur : कैडिला की जाइकोव डी की क्यों हो रही वापसी, जानिए क्या है कारण

टीका का 40 हजार डोज़ बेकार, एक महीने की तैयारी और ट्रेनिंग पर फिरा पानी

मुजफ्फरपुर : कैडिला की जाइकोव डी  – बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महीने की तैयारी और ट्रेनिंग सब धरी की धरी रह गयी.

पेन लेस टीका जाइकोव डी को अब मुख्यालय को वापस करना पड़ेगा. क्योंकि अगले महीने इसकी एक्सपायरी है.

मुजफ्फरपुर स्थित सदर अस्पताल में इस टीका का 40 हजार डोज़ आया था,

लेकिन जिस दिन से इस टीका को देने का निर्णय लिया गया था, उसके ठीक एक दिन

पहले मुख्यालय द्वारा निर्देश मिला कि अभी इस टीके को देने पर रोक लगाई जाए.

जिसके बाद वैक्सीनेशन नहीं हुआ है.

vaccine1 22Scope News

अब इसको लेकर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि कोविन के पोर्टल पर

इस टीका से सम्बंधित कोई जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण टीकाकरण पर रोक लगायी गयी थी.

पोर्टल पर सिर्फ कोविशिल्ड और को-वैक्सीन की जानकारी उपलब्ध है. जो की जाइकोव डी टीका

देने के लिए एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों को सदर अस्पताल में ट्रेनिंग भी दी गयी थी.

इसके साथ जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर रखी थी.

लेकिन ऐन वक्त पर इसपर रोक लगा दी गयी थी.

डॉ. पांडेय ने बताया कि अगले महीने यह एक्सपायर हो जाएगा. इसे लेकर मुख्यालय से निर्देश मांगा गया है.

इसे वापस करने की कवायद की जा रही है. मुख्यालय ने होल्ड पर रखने को कहा है, लेकिन

अब शीघ्र ही इसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू होगी. आपको बता दें कि जाइकोव डी टीका नीडल लेस था.

इससे लाभुक को दर्द नहीं होता. कोविशिल्ड और को-वैक्सीन के बाद यह कोरोना से

बचाव का तीसरा टीका होता, लेकिन अबतक इसके दोबारा इस्तेमाल को लेकर कोई निर्देश नहीं जारी हुआ है.

रिपोर्ट: विशाल

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...