हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड में आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगा शिविर

हजारीबागः कटकमदाग प्रखंड के मसरातू पंचायत भवन में शनिवार को आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गाया। शिविर में विभिन्न योजनाओं की लाभ लेने हेतू आवेदन जमा करने को लेकर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ये भी पढ़ें- 12वीं की छात्रा ने फंदे से झूलकर किया सुसाइड, पुलिस कर रही है जांच

इस शिविर का शुभारंभ कटकमदाग बीडीओ एकता वर्मा, सीओ प्रशांत कुमार, प्रखंड प्रमुख कुमारी बिनीता, सांसद प्रतिनिधि अजय राणा, मसरातु मुखिया ज्योति कुमारी, पंसस राम दुलारे यादव, मंजू देवी उप मुखिया पप्पू कुमार यादव ने  किया। शिविर में वृद्धों व दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण किया गया। मजदूरों के बीच जाॅब कार्ड, छात्र छात्राओं के बीच साइकिल खरीदारी के लिए चेक वितरण किया गया।

अबुआ आवास योजना के लिए आए सौ से अधिक आवेदन

करीब सौ से अधिक ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन जमा किया। वृद्धा व विधवा पेंशन के लिए कई लाभुकों ने फाॅर्म जमा किया। शिविर में अंचल, कृषि, पशुपालन, जेएसएलपीएस, आपूर्ति, शिक्षा, बिजली, मनरेगा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गये, जहां ग्रामीणों ने आवेदन जमा किया।

बीडीओ व सीओ ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहें। शिविर को सफल बनाने में पशुपालन पदाधिकारी अनिल कुमार दास, बीपीएम राजकुमार, बीपीओ एकराम हुसैन, राजस्व उपनिरीक्षक, पंचायत सचिव, मुखिया प्रतिनिधि धीरज कुमार, वार्ड सदस्य पूर्णिमा सिन्हा, शेखर कुमार सिन्हा, अवध यादव, स्वास्थ से एमपीडब्ल्यू अर्जुन प्रसाद, रेणु कुमारी, सोनी कुमारी, सीएचओ अर्चना नीतू तिर्की, जीएनएम रिंकू सिंहा, सहिया दीदी बेबी राणा, प्रमिला देवी सहित प्रखंड, अंचल कर्मी, पंचायत स्वयंसेवक व वार्ड सदस्य जुटे थे।

Saffrn

Trending News

Chatra में स्कूली बच्चों के पोशाक में भी घोटाला! वेंडर को...

Chatra: झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, अब ताजा मामला चतरा...

ज़ुबीन दा असम की साँसों में हैं ,100 दिन के अंदर...

Assam:आज गुवाहाटी स्थित असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, राजीव भवन में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए राइजोर इस्तेहार...

अमन साहू गिरोह के 7 अपराधियों को Police ने किया गिरफ्तार,...

Jharkhand: झारखंड में उग्रवाद और नक्सलवाद खत्म करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जुट गई है। Police लगातार अपराधियों को अपने शिकंजे में...

NABARD योजना से बिहार के एक हजार से अधिक ग्रामीण पुल...

पटना : NABARD योजना - नदियों, नालों और खस्ताहाल पगडंडियों के कारण दशकों से मुख्यधारा से कटे बिहार के सुदूर गांवों की स्थिति अब...

अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img