कैम्पा बना IPL का ‘को-पावर्ड स्पॉन्सर’, जियोस्टार से मिलाया हाथ

Desk. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) के ब्रांड कैम्पा ने जियोस्टार के साथ साझेदारी की है। IPL 2025 में कैम्पा, टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म के लिए ‘को-पावर्ड स्पॉन्सर’ होगा। बताते चलें कि देश में सबसे ज्यादा देखे जाना वाले स्पोर्ट्स इवेंट आईपीएल का प्रसारण जियोस्टार पर होगा। साझेदारी में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क की क्षेत्रीय भाषाओं के प्रसारण को भी जोड़ा गया है, जो कैम्पा ब्रांड की पहुंच को बढ़ाने की गारंटी साबित होगा।

Campa बना IPL का Co-Powered Sponsor

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीओओ केतन मोदी ने कहा, “आईपीएल के लिए जियोस्टार के साथ हमारी साझेदारी क्रिकेट के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। टीवी और डिजिटल पर ‘को-पावर्ड स्पॉन्सरशिप’ हासिल करके हम भारत के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। इस सहयोग से कैम्पा की पहुंच बढ़ेगी। साथ ही यह लाखों क्रिकेट प्रशंसकों के साथ सीधे जुड़ने का एक अवसर भी देगा।”

New Lalls
New Lalls

जियोस्टार के बिजनेस हेड, स्पोर्ट्स रेवेन्यू, ईशान चटर्जी ने कहा, “हम IPL के लिए एक प्रमुख प्रायोजक के रूप में कैम्पा का स्वागत करते हुए उत्साहित हैं। यह साझेदारी देश के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजन के दौरान हमारी साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी। जियोस्टार की बेजोड़ पहुंच और पेय पदार्थ के क्षेत्र में कैम्पा की मजबूत पकड़ के साथ हम भारत में लाखों प्रशंसकों को एकसाथ जोड़ेंगे।”

पिछले दो वर्षों में बीसीसीआई और आईपीएल की कई टीमों के साथ भागीदार करके कैम्पा ने क्रिकेट इको सिस्टम में पहले ही अपनी पैठ बना ली है। इस नई साझेदारी से यह और मजबूत होगी। टाटा आईपीएल 2025 सीज़न में रास्किक ग्लूको एनर्जी और स्पोर्ट्स ड्रिंक स्पिनर की भी शुरुआत होगी, जिससे ब्रांड की प्रासंगिकता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं के साथ संबंध और गहरे होंगे।

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...